संसद भवन, नई दिल्ली में साहिल लूथरा का सम्मान, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सराहा रक्षा क्षेत्र में योगदान Apr 101 min readBY haryana.punjabkesari27 Feb, 2026भारत के रक्षा क्षेत्र में उभरती हुई युवा उद्यमी साहिल लूथरा को 97वें लोकसभा सचिवालय स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर Om Birla, माननीय लोकसभा अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।गुड़गांव ब्यूरो : भारत के रक्षा क्षेत्र में उभरती हुई युवा उद्यमी साहिल लूथरा को 97वें लोकसभा सचिवालय स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर Om Birla, माननीय लोकसभा अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। संसद भवन परिसर में आयोजित इस गरिमामय समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम Gandhi Mandela Foundation के सहयोग से आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य राष्ट्रनिर्माण, नैतिक नेतृत्व और समावेशी विकास को प्रोत्साहित करना है। साहिल लूथरा का यह सम्मान केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत के रक्षा आत्मनिर्भरता अभियान में निजी क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी की औपचारिक स्वीकृति के रूप में देखा जा रहा है। साहिल लूथरा, विजयन त्रिशूल डिफेन्स सॉल्यूशन्स की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक हैं। उनके नेतृत्व में कंपनी ने स्वदेशी गोला-बारूद एवं रक्षा समाधान निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। ऐसे समय में जब राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी आत्मनिर्भरता एक-दूसरे के पूरक बन चुके हैं, उनकी संस्था ने आयात पर निर्भरता कम करने और घरेलू उत्पादन क्षमता को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं सम्मान प्राप्त करने के बाद अपने वक्तव्य में लूथरा ने कहा: “संसद भवन में सम्मानित होना केवल गौरव का विषय नहीं है, बल्कि यह याद दिलाता है कि उद्यमिता का अंतिम उद्देश्य राष्ट्र सेवा होना चाहिए। रक्षा निर्माण केवल उद्योग नहीं, बल्कि देश की सामरिक संप्रभुता का आधार है।
Defence Begins with Dedication: Sahil Luthra on Building a Future-Ready Workforce at Vijayan Trishul Defence Solution
Comments